दक्षिण कोरिया को परमाणु पनडुब्बी बनाने की तकनीक साझा करेगा अमेरिका : ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका देश दक्षिण कोरिया को परमाणु-संचालित पनडुब्बी बनाने की गोपनीय तकनीक साझा करेगा। यह घोषणा ट्रंप और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच हुई बैठक के बाद की गयी है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई सरकार परमाणु ईंधन चाहती है, हथियार नहीं। ली ने कहा कि डीजल-चालित पनडुब्बियों की सीमाएं हैं क्योंकि उन्हें नियमित रूप से सतह पर आना पड़ता है, जबकि परमाणु-संचालित पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि दक्षिण कोरिया के पास ऐसी पनडुब्बियां हों तो इससे क्षेत्र में अमेरिका को मदद मिल सकती है।

ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि पनडुब्बी का निर्माण अमेरिका के फिली शिपयार्ड में किया जाएगा, जिसे पिछले वर्ष दक्षिण कोरिया के हनह्वा ग्रुप ने खरीदा था। अभी परियोजना का आकार या लागत स्पष्ट नहीं है, लेकिन सियोल ने अमेरिका की जहाज निर्माण क्षमता में 150 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी तकनीक विश्व की सबसे संवेदनशील और संरक्षित सैन्य तकनीकों में से एक है। यहां तक कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एक समझौते के तहत भी यह तकनीक सीधे हस्तांतरित नहीं की गई थी।

ट्रंप की यह घोषणा चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात से पहले आई है। चीन और उत्तर कोरिया दोनों के पास परमाणु पनडुब्बियां हैं। उत्तर कोरिया ने इसी वर्ष मार्च में अपनी पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी का अनावरण किया था, जिसे दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rajat Patidar का बड़ा कारनामा, Dhoni-Rohit के Club में मारी एंट्री, RCB को फिर बनाया चैंपियन

ICC का बड़ा फैसला: Test Cricket में Bad Light से निपटने के लिए Pink Ball का Trial मंजूर

Maruti Suzuki की Record तोड़ बिक्री, Domestic Sales में 40% की भारी उछाल से रचा इतिहास

मई में जीएसटी संग्रह 1.94 लाख करोड़ रुपये के पार, आयात से बढ़ी कमाई, कई राज्यों में मजबूत वृद्धि दर्ज