अमेरिका ने चीन से कहा, पाकिस्तान पर ‘अनुचित, उत्पीड़क’ कर्ज का बोझ कम करे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका ने बुधवार को चीन ने कहा कि वह पाकिस्तान को दिए गए ‘‘अनुचित और उत्पीड़क’’ कर्ज के बोझ को कम करने के उपाय करे। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विदेश विभाग की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने संवाददाताओं से कहा कि चाहें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) हो या कोई दूसरी सहायता हो, अमेरिका हमेशा ऐसे निवेश का समर्थन करता है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हो, पर्यावरण को बेहतर बनाता हो और जिससे क्षेत्रीय लोगों को फायदा होता हो।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मैंने सीपीईसी को लेकर अमेरिकी सरकार की चिंताओं का उल्लेख किया है, इस परियोजना में पारदर्शिता का अभाव है और चीनी संगठनों को अनुचित दर पर लाभ मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोविड-19 जैसे संकट के समय, जब दुनिया अर्थव्यवस्था के बंद होने के नतीजों के जूझ रही है, चीन के लिए यह जरूरी है कि वह इस उत्पीड़क, बोझिल और अनुचित कर्ज के बोझ को कम करने के लिए कदम उठाए।’’ वेल्स ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि चीन या तो कर्ज माफ करेगा या उसका पुनर्गठन करेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Encounter | दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में 2 अपराधी घायल

Brazil Presidential Election: लूला और Flavio Bolsonaro में मुकाबला, 25 अक्टूबर को दूसरा दौर

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma