अमेरिका ने तालिबान की कैद से छुड़ाने की दर्जनों बार कोशिश की थी: ऑस्ट्रेलियाई नागरिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

सिडनी। तालिबान की कैद में तीन साल तक रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के व्यक्ति ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका के विशेष बलों और उनके सहकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने की दर्जनों बार कोशिशें की। तालिबान की कैद से रिहा होने के बाद पहली बार सिडनी में इस बारे में उन्होंने बात की। यहां 50 वर्षीय तिमोथी वीक्स ने कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद तो नहीं खोई थी लेकिन इस कैद का उनके जीवन पर उतना प्रभाव पड़ा है, जितना सोचा भी नहीं जा सकता है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में नर्क जैसे कैदखानों में बंद रहने वाले वीक्स ने कहा कि उनकी यह सजा जैसे ही अचानक शुरू हुई थी, वैसे ही अचानक 1,200 दिन बाद खत्म हो गई। वीक्स और उनके अमेरिकी सहकर्मी केवीन किंग को 20 नवंबर को मुक्त करा लिया गया था। उन्हें तालिबान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सरकार के बीच हुए समझौते की वजह से रिहा किया गया। वीक्स और किंग काबुल के अमेरिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे और अगस्त, 2016 में जब वह विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तो उनका अपहरण हो गया।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा