अमेरिकी सैनिकों ने छोड़ा काबुल, अमेरिका ने तालिबान के हवाले किया ‘‘पूर्ण स्वतंत्र’’ अफगानिस्तान

By रेनू तिवारी | Aug 31, 2021

वॉशिंगटन । तालिबान ने अमेरिकी सैनिकों के आखिरी समूह की वापसी के बाद अफगानिस्तान के ‘‘पूर्ण स्वतंत्रता’’ की घोषणा की। अफगानिस्तान की आजादी को लेकर यूएस जनरल केनेथ एफ मैकेंजी ने इस बात की घोषणा की। अमेरिकी सेना को ले जाने वाला आखिरी विमान सोमवार को अफगानिस्तान से रवाना हुआ, तालिबान के नेतृत्व वाले राष्ट्र से अमेरिकी सेना को वापस लेने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तालिबान ने दी थी। समय के अनुसार अमेरिका ने अपनी सेना वापस बुला ली है।  अफगानिस्तान में तालिबान के साथ 20 साल के युद्ध के बाद, जिसमें लगभग 2,500 अमेरिकी सैनिक मारे गए और चार राष्ट्रपति पद पर रहे, आज यानी 31 अगस्त को समाप्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: तालिबान हिंसा पर UNSC की नजर, अफगानिस्तान पर लाया जाएगा प्रस्ताव  

 15 अगस्त को तालिबान द्वारा काबुल पर तुरंत नियंत्रण करने के बाद अमेरिकी सेना की मदद करने वाले अमेरिकियों और अफगान अनुवादकों को निकालने के लिए बाइडेन प्रशासन ने हफ्तों का समय बिताया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता