18 साल के लंबे संघर्ष के बाद अफगानिस्तान से लौटेगी अमेरिकी सैनिकों की टोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2020

दोहा। अमेरिका और तालिबान बहुप्रतीक्षित शांति समझौते पर शनिवार को दोहा में हस्ताक्षर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस समझौते के तहत दोनों शत्रुओं के बीच चरमपंथ खत्म करने के बदले अफगानिस्तान से हजारों अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाए जाने पर सहमति बनी है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-तालिबान शांति समझौते के बीच विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा- भारत अफगानिस्तान के साथ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान लोगों से नया भविष्य बुनने के मौके का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से 18 साल के लंबे संघर्ष के खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने हस्ताक्षर कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अगर तालिबान और अफगान सरकार अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर पाते हैं तो हम अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकेंगे और अपने सैनिकों को घर वापस ला पाएंगे।”

इसे भी पढ़ें: तालिबान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेगा अमेरिका: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि वह संधि पर हस्ताक्षर के लिए विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को भेज रहे हैं और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर काबुल सरकार के साथ अलग से घोषणा-पत्र जारी करेंगे। उम्मीद है कि इस समझौते से काबुल सरकार और तालिबान के बीच संवाद होगा और अगर यह बातचीत सार्थक रहती है तो अफगान युद्ध अंतत: समाप्त हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह