ईरान ने किया ड्रोन से इजरायली जहाज पर हमला! तीन देशों ने लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

दुबई। इजराइल के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने भी ईरान पर अरब सागर में ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया। इससे हमले से इनकार कर रहे ईरान पर दबाव और बढ़ गया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमनिक राब ने इसे गैरकानूनी व क्रूर हमला करार देते हुए कहा कि उनका देश और उसके सहयोगी बृहस्पतिवार रात को तेल टैंकर ‘मर्कर स्ट्रीट’ पर हुए हमले को लेकर समन्वित प्रतिक्रिया की योजना बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अफगान संकट पर 11 अगस्त को बैठक करेंगे पाक, चीन समेत चार देशों के वरिष्ठ अधिकारी

वहीं इसके बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एटंनी ब्लिंकन ने कहा कि ‘‘इस हमले का कोई औचित्य नहीं है, जो हमलों वाले व्यवहार के एक स्वरूप का अनुसरण करता है।’’ ईरान के साथ विश्व शक्तियों के खटाई में पड़े परमाणु समझौते के बाद उपजे तनाव के बीच यह इस क्षेत्र में लंबे अरसे बाद किसी वाणिज्यिक पोत पर किया गया पहला ज्ञात घातक हमला है। अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ईरान और उसके मिलीशिया सहयोगी पूर्व में “आत्मघाती” ड्रोन हमलों को अंजाम देते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत