US ने Bangladesh की अंतरिम सरकार से अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा का आग्रह किया

By Prabhasakshi News Desk | Oct 08, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका ने कहा है कि वह चाहता है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों की रक्षा हो। देश में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले हिंदू अपना सबसे बड़ा त्योहार दुर्गा पूजा मना रहे हैं। अमेरिका का यह बयान बांग्लादेश में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और अगस्त में उनके भारत चले जाने के बाद अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘निश्चित ही, हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा होते देखना चाहते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी