अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर सुरक्षा परिषद से बैठक करने का अनुरोध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने ग्वाम क्षेत्र तक पहुंचने में सक्षम मध्यम दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल के उत्तर कोरिया द्वारा हाल मेंकिए गए परीक्षण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बृहस्पतिवार को बैठक करने का अनुरोध किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार देर रात पुष्टि की कि संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने बृहपस्तिवार को बंद कमरे में परिषद की बैठक करने का अनुरोध किया है। रविवार के परीक्षण के बाद व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि वह ताजा मिसाइल परीक्षण को पिछले कई महीनों से चल रहे उकसावे वाले कृत्यों को बढ़ाने के तौर पर देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: कर कटौती सीमा बढ़ाने से राज्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ सामाजिक सुरक्षा कवर मिलेगा: पीएफआरडीए

उसने 2017 में तीन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था, जो अमेरिका के भीतर तक मार करने में सक्षम हैं। ह्वासोंग-12 जमीन से जमीन तक मार करने में सक्षम परमाणु संपन्न मिसाइल है। यह अधिकतम 4,500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। अमेरिका के ग्वाम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए यह दूरी पर्याप्त है। उत्तर कोरिया ने इस महीने में यह सातवां परीक्षण किया है। एक के बाद एक परीक्षण लंबे समय से बाधित परमाणु वार्ता को लेकर अमेरिकी प्रशासन पर दबाव बनाने का संकेत देता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व

England में सिख बस चालक पर हमला, बस लेकर भागा यमनी नागरिक, कैमरे में कैद पूरी घटना

Balochistan में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, 23 बंधक छुड़ाए