अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने फोन मिलाया, 1 घंटे का इंतजार कराया, PAK का नाम लेकर बड़े हमले के बारे में बताया, मोदी का गोली का जवाब गोले से मिलेगा वाला रिप्लाई आया

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 9 तरीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया। फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जी ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। इस पर मैंने कहा कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा।  अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था, 'हम गोली का जवाब गोले से देंगे'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर जारी है। पाकिस्तान ने 'दुस्साहस की कल्पना की तो, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, जिनको भारत का पक्ष नहीं दिखता, उनको आईना दिखाने खड़ा हूं

एक तरफ भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है। दुर्भाग्य से, कांग्रेस पाकिस्तान से मुद्दे आयात कर रही है। 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के मात्र 3-4 दिन बाद ही ये (कांग्रेस) उछल रहे थे और कहना शुरू किया कि कहां गई 56 इंच की छाती? कहाँ खो गया मोदी? मोदी फेल हो गया...ये मजा ले रहे थे...पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में भी वो अपनी राजनीति तरास रहे थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता