इमरान बार-बार दोहरा रहे एक ही बात, अब डिबेट का वीडियो साझा कर बोले- US चाहता था एक कठपुतली प्रधानमंत्री

By अनुराग गुप्ता | May 02, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से सरकार गिराये जाने के पीछे अमेरिकी साजिश होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने एक डिबेट का वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को सत्ता परिवर्तन के पीछे अमेरिकी साजिश पर कोई संदेह था तो इस वीडियो से सभी संदेह दूर हो जाएंगे। 

इससे पहले ही इमरान खान ने कई बार सत्ता परिवर्तन के पीछे अमेरिकी साजिश का हवाला दिया है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने उनके दावे की पोल भी खोल दी थी। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान कहा था कि इमरान खान सरकार को गिराने में अमेरिका के शामिल होने या धमकी के कोई सबूत नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब में पाक प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी को लेकर इमरान खान और 150 अन्य पर मामला दर्ज 

सरकार बचा नहीं पाए इमरान खान

इमऱान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसको लेकर भारी हंगामा हुआ था और डिप्टी स्पीकर ने संविधान के एक अनुच्छेद का हवाला देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इसके बाद नेशनल असेंबली को भी भंग कर दिया गया था और बात चुनावों तक पहुंच गई थी। जिसके बाद पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डिप्टी स्पीकर के फैसले को असंवैधानिक करार दिया और फिर नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद इमरान खान सरकार गिर गई।

प्रमुख खबरें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ