तोक्यो ओलंपिक से खिलाड़ी वापस ले सकते हैं अपना नाम, अमेरिका ने किया जापान न जाने का आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों और गृह विभाग ने अमेरिकी नागरिकों को जापान की यात्रा करने के प्रति आगाह किया है जो दो महीने के अंदर ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी नागरिकों को जापान की यात्रा करने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है लेकिन इससे यात्रियों की बीमा दरों पर असर पड़ सकता है। इससे खिलाड़ी जुलाई में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने पर पु​नर्विचार कर सकते हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि इस चेतावनी का ओलंपिक के लिये जापान जाने वालों पर क्या असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों का मियामी में टीकाकरण हुआ शुरू

अटलांटा स्थित रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने सोमवार को कोविड—19 से संबंधित नये दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा, यात्रियों को जापान की यात्रा करने से बचना चाहिए। जापान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यहां तक कि सभी टीके लेने वाले यात्रियों से भी कोविड के विभिन्न प्रकारों के संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिका के गृह विभाग ने इसके बाद अधिक कड़ी चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया है, कोविड—19 को देखते हुए जापान की यात्रा न करें। अमेरिका की ओलंपिक और पैरालंपिक समिति ने हालांकि उम्मीद जतायी कि उनके खिलाड़ी तोक्यो खेलों में भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश