अमेरिका ने पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक कार्रवाई करने पर रूस को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका ने पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक कार्रवाई करने पर रूस को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है और बाइडेन प्रशासन इस संबंध में रूस के खिलाफ अपनी नीति की समीक्षा कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अमेरिका रूसी सैनिकों के यूक्रेन की सीमाओं की ओर बढ़ने के मामले पर क्षेत्र के अपने साझेदारों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श और काम कर रहा है। साकी ने शुक्रवार को कहा, इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इनमें से कुछ प्रत्यक्ष तो कुछ अप्रत्यक्ष होगें। जल्द ही इस बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा, जैसा कि हम जानते हैं कि यह पूर्वी यूक्रेन में रूस की आक्रामक कार्रवाई के आसार से संबंधित मामला है। रूस के सैनिक यूक्रेन की सीमाओं ओर बढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन