अमेरिका एक अरब डॉलर के सौदे के तहत ब्रिटेन को सैन्य वाहन बेचेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2017

वाशिंगटन। अमेरिका एक अरब डॉलर से ज्यादा के सौदे के तहत ब्रिटेन को हजारों सैन्य वाहन बेचने के लिए तैयार है। ब्रिटेन सरकार ने 1-035 अरब डॉलर के करार के तहत 2,747 ज्वाइंट लाइट टैक्टिकल व्हिकल्स (जेएलटीवी) की संभावित बिक्री करने का आग्रह किया था जिसके बाद अमेरिका का विदेश विभाग इस बिक्री के लिए तैयार हो गया है।

 

विदेश विभाग ने कहा, 'यह प्रस्तावित बिक्री नाटो गठबंधन के सहयोगी देश की सुरक्षा में सुधार करने में मदद करके अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों का समर्थन करती है। नाटो गठबंधन का यह सहयोगी देश अहम विदेश नीति और रक्षा मामले में महत्वपूर्ण साझेदार है।' कांग्रेस के पास इस बिक्री पर आपत्ति जताने के लिए 30 दिन का समय है लेकिन ब्रिटेन के अमेरिका का शीर्ष सैन्य सहयोगी होने के कारण ऐसा होने की संभावना कम ही है। जेएलटीवी बहु उद्देशीय नया सैन्य वाहन है जिसे अमेरिकी सेना में हम्वी का स्थान लेने के लिए बनाया गया है।

 

प्रमुख खबरें

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप

Rajasthan: 1.2 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त; तीन लोग गिरफ्तार