अमेरिका एक मार्च से H1B वीजा आवेदन लेना शुरू करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

अमेरिका में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बहुप्रतीक्षित एच1बी वीजा आवेदन आधिकारिक तौर पर एक मार्च से किए जाएंगे। अमेरिकी आव्रजन एजेंसी एक मार्च से कुशल विदेशी कामगारों से वीजा के लिए आवेदन स्वीकार करेगी। इस वीजा की भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच सबसे अधिक मांग होती है। एच-1बी वीजा गैर-अप्रवासी वीजा है, जिससे अमेरिकी कंपनियों को खास विशेषज्ञता वाले पेशेवरों में विदेशी कामगारों की भर्ती करने की अनुमति मिलती है।

यूएससीआईएस ने कहा, अगर हमें 17 मार्च तक पर्याप्त पंजीकरण मिले, तो हम बिना किसी क्रम के पंजीकरण का चयन कर उपयोगकर्ताओं के ऑनलाइन खाते में अधिसूचना भेजेंगे। एक बयान के मुताबिक खाताधारकों को यह सूचना 31 मार्च तक भेजी जाएगी। अमेरिका हर साल 85,000 एच1बी वीजा जारी करता है, जिसमें से 20,000 वीजा अमेरिकी संस्थानों से उन्नत डिग्री लेने वाले श्रमिकों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 65,000 वीजा एक लॉटरी प्रणाली के जरिये दिए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद