USA के 1.5 खरब डॉलर के बजट में यूक्रेन की सहायता राशि 12 से बढ़ाकर इतने अरब डॉलर करने का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

वाशिंगटन, अमेरिका के लिए तैयार 1.5 खरब डॉलर के बजट प्रस्ताव में यूक्रेन और पूर्वी यूरोपीय देशों की सहायता पैकेज बढ़ाकर 14 अरब डॉलर करने का प्रस्ताव किया गया। प्रस्ताव को इस सप्ताहांत कांग्रेस द्वारा अनुमति मिलने की उम्मीद है। यूक्रेन की मदद करने को लेकर डेमाक्रेटिक और रिपब्लिकन सदस्य साथ हैं। रूस के हमले के बाद यूक्रेन का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। वार्ताकारों ने बताया कि क्षेत्र को सैन्य, मानवीय और आर्थिक मदद के लिए पैकेज सोमवार के 12 अरब डॉलर से बढ़ाकर 14 अरब डॉलर कर दिया है जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह मदद राशि 10 अरब डॉलर करने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र