चुनाव प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल : निर्वाचन आयोग ने भाजपा की हरियाणा इकाई को नोटिस भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में एक बच्चे का इस्तेमाल किये जाने को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी कर ‘‘तत्काल सुधारात्मक कदम’’ उठाने को कहा है।

भाजपा की हरियाणा इकाई द्वारा उसके आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किये गए एक वीडियो का संज्ञान लेने के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) द्वारा यह नोटिस जारी किया गया।

फरवरी में, आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से कहा था कि वे चुनाव प्रचार अभियानों और रैलियों में ‘‘किसी भी तरह से’’ बच्चों का इस्तेमाल न करें। निर्वाचन आयोग ने कहा था, ‘‘राजनीतिक दलों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को चुनाव प्रचार में किसी भी तरह से शामिल न करें। इनमें रैलियां, नारे लगाना, पोस्टर या पर्चे बांटना या चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियां शामिल हैं।’’ हरियाणा विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने हैं।

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw