गर्मियों में बालों में इस तरह लगाएं पुदीने का तेल, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

By प्रिया मिश्रा | Apr 13, 2022

गर्मियों में बालों और शरीर को ठंडक पहुँचाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग महँगे तेल और शैम्पू में पैसे खर्च करते हैं। तो कई लोग महँगे सैलून में जाकर ट्रीटमेंट करवाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पुदिने का इस्तेमाल करके आप कैसे अपने बालों में ठंडक पहुँचा सकती हैं। आपको बता दें कि पुदिना त्वचा के अलावा बालों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इससे बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक कम होती है। पुदीने के तेल को अंग्रेजी में पेपरमिंट ऑयल कहते हैं। पुदीने की पत्तियों के अर्क से पेपरमिंट ऑयल तैयार किया जाता है। पुदीने के तेल में मेंथॉल होता है। बालों की कई तरह की परेशानियों को पेपरमिंट ऑयल से दूर किया जा सकता है। इस तेल से मालिश करने से सिर को ठंडक मिलती है और कई अन्य फायदे मिलते हैं।

झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए पुदीने के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल मे कुछ बूंदें पुदीने का तेल मिला लें। अब इसे बालों में लागएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इस तेल को बालों में करीब 15-20 मिनट तक लगाएं और उसके बाद शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। पुदीने में मौजूद मेंथॉल सिर को ठंडा रखता है।

इसे भी पढ़ें: सरसों के फेस पैक से स्किन को मिलते हैं यह जबरदस्त फायदे

बादाम के तेल के साथ करें इस्तेमाल

बालों में बादाम का तेल लगाना बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। यह तेल बालों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। लेकिन पुदिने के तेल के साथ इसे मिलाकर लगाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। इसके लिए बादाम के तेल में 5-6 बूंदे पुदिने के तेल की मिला लें। अब इसे अपनो बालों की जड़ों में लगाकर अच्छी तरह मसाज करें। तेल लगाने के बाद आधे घंटे तक बालों को ढँक कर रखें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धो दें। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलेगा और नमी बनी रहेगी।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर