Scrub For Glowing Skin: टमाटर और शहद के स्क्रब का करेंगे इस्तेमाल तो चेहरे की चमक रहेगी बरकरार, आप भी करें ट्राई

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2025

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाना हम सभी लोगों को पसंद है। ऐसे में खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनको ट्राई करके आप अपने लुक और अधिक अच्छा बना सकते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप अपने फेस पर मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। आप घर में मौजूद चीजों से स्क्रब को बनाएं और इसको फेस पर अप्लाई करें। आज हम आपको एक ऐसे स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

सामग्री

टमाटर- 1 कटा हुआ

चीनी- आधा चम्म

शहद- 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें: Nail Cleaning: पीले पड़े नाखून को साफ करने में कारगर हैं ये घरेलू उपाय, पार्लर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

ऐसे लगाएं

सबसे पहले अपने फेस को पानी से धो लें।

एक कटोरी में चीनी और शहद को मिक्स कर लें।

फिर टमाटर को अच्छे से स्लाइल करें।

अब इस मिश्रण को लगाकर अच्छे से स्क्रब करें।

इस स्क्रब को उस जगह पर ज्यादा लगाएं, जहां पर दाग-धब्बे या कालापन अधिक नजर आ रहा है।

इसको फेस पर 15 मिनट लगा रहने दें।

समय पूरा होने के बाद पानी से चेहरे को साफ करें।

इससे आपकी स्किन अधिक ग्लोइंग नजर आएगी।

स्क्रब करने के लाभ

इस स्क्रब को करने से फेस की डेड स्किन रिमूव हो जाती है।

इससे आपके चेहरे का कालापन दूर होगा।

फेस को हाइड्रेट रखने के लिए आप इस स्क्रॅब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस स्क्रब में मौजूद टमाटर टैनिंग को कम करता है।

यह स्क्रब फेस को साफ करने में मदद करता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ