Coconut Cream: नारियल क्रीम के इस्तेमाल से सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी स्किन, वापस आ जाएगी खोई हुई रंगत

By अनन्या मिश्रा | Jun 25, 2024

लगातार बढ़ते तापमान में लोगों को परेशान कर रहा है। इस मौसम में न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। वहीं दिन में बाहर जाने वालों ने भी अपना स्किन केयर करना शुरूकर दिया है। समर सीजन में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यदि आप इस मौसम में अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आने वाले समय में आपको स्किन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: इमली-धनिया का पानी दूर करेगा मुंहासे और झुर्रियां, ऐसे करें इस्तेमाल

नारियल क्रीम बनाने का सामान

नारियल तेल- 1 कप

नेचुरल एलोवेरा जेल- 1 चम्मच 

एसेंशियल ऑयल- 1 से 2 बूंदे 

विधि

इस क्रीम को बनाने के लिए एक कटोरी में पिघला हुआ नारियल का तेल लें और उसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इसमें अपनी जरूरत के हिसाब के कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की डालें। 

आप चाहें तो एसेंशियल ऑयल की जगह लैवेंडर, पेपरमिंट या साइट्रस तेल भी मिक्स कर सकती हैं। इन सबको अच्छे से मिक्स करें। इस तरह से नारियल की क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी। 

रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद

आप नारियल क्रीम का इस्तेमाल कभी भी कर सकती हैं। बता दें ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए यह क्रीम काफी फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन मुलायम बनेगी।

कब तक करें इस्तेमाल

इस क्रीम को बनाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप इसको सिर्फ 10 तक इस्तेमाल में ला सकती हैं। वहीं उपयोग में लाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। 

प्रमुख खबरें

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई

Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव