लदंन ब्रिज पर हमला करने वाला उस्मान खान पहले भी कर चुका है आतंकी हमले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

लंदन। ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी में शामिल संदिग्ध 2012 में भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था। गौरतलब है कि ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग मारे गए थे। वहीं स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि की थी।

इसे भी पढ़ें: न्यू कैलेडोनिया फ्रांस से अलग होने के लिए अगले साल कराएगा जनमत संग्रह

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा कि जांच जारी है। पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है। ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की जान गई थी।

प्रमुख खबरें

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ

Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Jan Suraaj की Delhi में एंट्री की तैयारी, Prashant Kishor को सौंपा जाएगा प्रस्ताव