Uttar Pradesh: अवैध धर्मपरिवर्तन में संलिप्तता को लेकर एक ईसाई पुजारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने दलित समुदाय के लोगों के अवैध धर्म परिवर्तन में कथित संलिप्तता के आरोप में एक ईसाई पुजारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हापुड जिले के पीरनगर सुदाना गांव के निवासी महिंदर कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में आशीष नामक व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तारी की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग पैसे के लिए गरीब लोगों पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इस मामले में मंहिदर कुमार और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 23 जुलाई को मोदीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Face Wash या Cleanser? अपनी Skin Type के हिसाब से चुनें सही Skin Care प्रोडक्ट, जानें 5 बड़े अंतर

Arunachal Pradesh: पुलिस ने 19 बच्चों को बाल तस्करी से बचाया, तीन दलाल गिरफ्तार

Delhi Rain से राजधानी के कई इलाके जलमग्न, सड़कों पर लगा जाम और गिरा तापमान

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला