Uttar Pradesh: बरेली में हर्ष गोलीबारी के दौरान एक बाराती की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2025

सिराउली थाने के शिवपुरी गांव में शादी के दौरान कथित तौर हर्ष गोलीबारी में 23 साल के एक बाराती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे जब बारात ‘बैंक्वेट हॉल’ के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने कथित तौर पर जश्न में गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस दौरान बारात में शामिल रिजवान (23) के माथे पर एक गोली लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घायल को इलाज के लिए बरेली ले गई जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। सिराउली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह घटना हर्ष गोलीबारी से जुड़ी है।

आरोपियों की पहचान एवं तलाश करने के प्रयास जारी हैं। इलाके की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस दुखद घटना के बावजूद गंभीर माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं। उत्तर प्रदेश में हर्ष गोलीबारी पर प्रतिबंध है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Shooting Championships 2027 | भारतीय निशानेबाजी के लिए बड़ी उपलब्धि! अगले साल भारत में होगी एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग चैंपियनशिप

T20 World Cup में विदेशी टीमों की तरफ से भाग लेंगे भारतीय मूल के कई क्रिकेटर

आदित्य ठाकरे का Modi सरकार पर तीखा हमला, बोले- लोकतंत्र में मजबूत, राष्ट्रहित में कमजोर

Bollywood Wrap Up | Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री, विलेन बनकर करेंगे Ajay Devgn से मुकाबला