Uttar Pradesh: इटावा में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

इटावा जिले के बकेसर थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि ग्राम सराय मिठ्ठे में शनिवार की रात रजनीकांत उर्फ ईलू (32) ने घर के अंदर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पूछताछ में मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि रजनीकांत के दस वर्षीय बेटे अंश का जन्मदिन मनाकर रात को सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। रजनीकांत की पत्नी उस समय मायके गई हुई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

Kerala UDF: Congress के UDF के लिए करो या मरो की जंग, क्या खत्म होगा 10 साल का सत्ता वनवास

West Bengal Elections: नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप, सत्ताविरोधी लहर की चुनौती, ममता बनर्जी के चौका लगाने की कोशिश को बाउंड्री लाइन पर कैच कर बीजेपी कर देगी सत्ता से आउट?

Jorhat Assembly Seat: जोरहाट में Gaurav Gogoi का नया चेहरा या Hitendra Nath के अनुभव पर फिर भरोसा

जानें कौन हैं Shahek Baloch और Noor Khan? जिन्हें Balochistan से किया गया गायब