Uttar Pradesh: लॉज में परिजन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने की खुदकुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

बाराबंकी शहर स्थित छाया चौराहे के निकट एक लॉज में एक युवक ने अपने कमरे में परिजन से वीडियो कॉल पर बात करते समय कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय शशांक सक्सेना के रूप में हुई है। वह लखनऊ के बाजार खाला थाना क्षेत्र के टिकैत राय तालाब कॉलोनी का निवासी था।

बताया जा रहा है कि वह एक निजी कंपनी में क्षेत्र प्रबंधक था और किसी काम के सिलसिले में बाराबंकी आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सक्सेना ने बुधवार को मधुबन लॉज में कमरा बुक कराया था और उसके बाद उसने परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू की और इस दौरान फंदा लगाने की बात कही और देखते ही देखते उसने फंदा लगाना शुरू भी कर दिया। उसके परिजनों ने बाराबंकी पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही सक्सेना की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh election 2026: मेहरपुर में बीएनपी और जमात समर्थकों के बीच झड़प, 23 लोग घायल

Ramadan 2026 Start Date: Oman का बड़ा ऐलान; रमजान की तारीख का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा पाक महीना

T20 World Cup: ICC की बड़ी पहल, Colombo में BCCI-BCB के बीच खत्म होगी डेढ़ साल की तल्खी?

एयर इंडिया विमान दुर्घटना में स्पष्ट कॉकपिट ऑडियो, पायलट का लगभग निश्चित रूप से जानबूझकर किया गया कृत्य: इतालवी समाचार रिपोर्ट के माध्यम से नए दावे सामने आए