Uttar Pradesh: बरेली में नाबालिग बच्‍ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

बरेली। जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में 10 वर्षीयएक बच्ची के साथ एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बच्ची शनिवार की शाम अपने पड़ोस की एक हमउम्र बच्ची के साथ खेतों में बकरियां चराने गई थी।

प्रमुख खबरें

AI के दबाव से बदला Indian IT Companies का बिजनेस मॉडल और कमाई का तरीका

Bab-el-Mandeb में जंग से Brent Crude पहुंचा $100 के पार, दुनिया के 12% व्यापार पर संकट

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव: BJP के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय

ICC World Cup 2027 के टिकट बैलेट में 10 लाख आवेदन, India vs Pakistan मैच की सबसे ज्यादा मांग