Uttar Pradesh: सोनभद्र में करीब 450 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार को पुलिस ने एक ट्रक में कांच की शीशियों के बीच बोरों में छिपाकर रखा हुआ 4.42 क्विंटल (करीब 450 किलोग्रा) गांजा बरामद किया और दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब्त किये गये गांजे की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हाथीनाला थाना पुलिस और विशेष अभियान दल (एसओजी) की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर हथवानी मोड़ पर घेराबंदी की और रेणुकूट की तरफ से आ रहे एक डीसीएम ट्रक को रोक लिया।

उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की 19 बोरियों में 442.50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसका अनुमानित मूल्य 1.10 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों महाराष्ट्र के उस्मानाबाद निवासी जावेद (43) और ठाणे निवासी इस्माइल (36) को गिरफ्तार कर लिया।

वर्मा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह ट्रक किसी अन्य व्यक्ति ने उन्हें भुवनेश्वर के पास सुपुर्द किया था और उन्हें बताया गया कि वाहन में शीशे के साथ अन्य सामान लदे हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ट्रक को फिरोजाबाद ले जाने को कहा गया था।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई