UP के बांदा में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते की छापेमारी में दो सिपाही सहित आठ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2020

बांदा। बांदा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने चिल्ला थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल के खनिज बैरियर में बृहस्पतिवार को छापेमारी कर वाहनों से कथित रूप से अवैध वसूली करने के मामले में दो सिपाही सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से छह लाख रुपये भी बरामद किए। चिल्ला थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक दल के छह अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ बृहस्पतिवार को फतेहपुर की सीमा के यमुना नदी पुल में लगे चिल्ला खनिज बैरियर में छापेमारी की।

इसे भी पढ़ें: HC की UP पुलिस को सलाह, कहा- लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ न करें बल प्रयोग

दल ने ओवरलोड ट्रकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली कर रहे चिल्ला थाना के ही दो सिपाही पुरुषोत्तम व राजेश कुमार के अलावा छह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वसूली के छह लाख 16 हजार रुपये और वसूली में इस्तेमाल एक बोलेरो जीप, एक मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन बरामद किए। सिंह ने बताया कि इस मामले में लिप्त होमगार्ड राजकिशोर व अच्छेलाल फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7/13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

भारत ने मालदीव से अपने 51 सैनिकों वापस बुला लिया, 10 मई की समय सीमा से पहले लिया गया फैसला

Maharashtra Minister Mangal Prabhat Lodha ने किया दावा, इस बार Modi की लहर नहीं तूफान चल रहा है

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, असम में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने सैनी सरकार से वापस लिया समर्थन, कांग्रेस का दावा- बीजेपी खो चुकी है बहुमत