CAA पर भ्रम को दूर करने उत्तर प्रदेश में उतरेंगे भाजपा के बड़े दिग्गज

By अंकित सिंह | Jan 15, 2020

जब से केंद्र की मोदी सरकार नागरिकता कानून लेकर आई है देश में कई जगहों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विपक्ष की लगभग सभी पार्टियों ने इस कानून का विरोध किया है। नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन में कई जगह हिंसा के भी खबरें रही है। प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में देखा गया। अब प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा ने भी आम लोगों को इस कानून के बारे में समझाना शुरू कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सीलमपुर हिंसा मामले में अदालत ने 12 लोगों को जमानत दी

जागरूकता अभियान के तहत भाजपा ने देश के कई हिस्सों में रैलियों का आयोजन करवाया। इन रैलियों में पार्टी के बड़े नेताओं ने लोगों को समझाने की कोशिश की। अब बारी उत्तर प्रदेश की है। भाजपा यहां 6 बड़ी रैलियां करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 21 को लखनऊ में रैली करेंगे। वहीं, रक्षा मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह 22 जनवरी को मेरठ में रैली करेंगे। सूत्रों के मुताबिक 23 को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में रैला करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में Chhath Puja पर सियासी रार, कृत्रिम तालाब और गानों पर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी की आपत्ति

पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

Quick Sweet Recipe: ब्रेड और चॉकलेट से बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

IIT Kharagpur में शुरू होंगे NMC से मान्यता प्राप्त MD कोर्स, बना देश का पहला संस्थान