Uttar Pradesh: ललितपुर में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के बान थाना क्षेत्र के देवरान गांव में तीन दिन से लापता एक प्रेमी जोड़े के शव बृहस्पतिवार को पेड़ में एक ही रस्सी से बने फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों पिछले तीन दिनों से अपने-अपने घरों से लापता थे। लड़की पक्ष ने बान थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

एएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, फिर भी अन्य पहलुओं से जांच की जा रही है। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव

Mohamed Salah Injury Update: कोच का बड़ा बयान, बोले- चोट गंभीर नहीं, वो जल्द ठीक होगा

Sam Altman का बड़ा फैसला, Uber के पूर्व अध्यक्ष प्रभजीत सिंह करेंगे OpenAI India का नेतृत्व