Uttar Pradesh by-election : मैनपुरी और रामपुर सदर में सपा को बढ़त, खतौली में रालोद आगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2022

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा उम्मीदवार आगे हैं जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य से करीब 23,000 मतों से आगे हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं। इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। सलीम ब्रजेन्द्र इन तीनों सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh by-elections: मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर, खतौली विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू

मैनपुरी में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से 15,000 मतों से आगे हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत बढ़त मिली है। खतौली विधानसभा सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने पहले चक्र के बाद भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब एक हजार मतों से बढ़त बना ली है। इस सीट पर रालोद और सपा के बीच गठबंधन है। रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा के आकाश सक्सेना अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आसिम राजा पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र, सपा के गढ़ माने जाते हैं। इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

Daily Egg Consumption: रोजाना अंडा खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके Health Benefits

UPI के 10 साल पूरे, PM Modi ने सराहा, 13 हजार गुना बढ़े डिजिटल लेनदेन

Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहास

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन