उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राजस्थान में पांच चुनावी रैलियों को संबोधित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजस्थान के डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और उदयपुर में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश में पांच रैलियां कीं, सक्रिय रूप से प्रचार किया और लोगों से भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया। योगी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजस्थान पांच वर्ष से कराह रहा है, जबकि इससे पहले ‘डबल इंजन’ सरकार के नेतृत्व में विकास की नयी राह पर बढ़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में पिछले पांच साल में कांग्रेस शासन के दौरान माफिया पनपे हैं। उन्होंने राजस्थान और उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि यूपी में माफिया और दंगे भड़काने वालों को परिणाम भुगतना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार फैलाया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व डिजिटल इंडिया के माध्यम से इस पर प्रभावी अंकुश लगाया। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘कांग्रेस के समय भारत 10वीं-12वीं अर्थव्यवस्था के रूप में माना जाता था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करीब चार ट्रिलियन डॉलर का भारत बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।’’ उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जल्द भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। देश धनी होगा तो प्रति व्यक्ति की आय बढ़ेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह कार्य हो रहा है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस के पास विकास के लिए कोई सोच नहीं है, इसलिए राजस्थान विकास व सुरक्षा में फिसड्डी हो गया है। यूपी में रामनवमी पर सर्वाधिक जुलूस निकलते हैं, लेकिन कोई रोक नहीं। यहां त्योहारों पर कर्फ्यू लगता है।’’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इस सरकार को पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने के लिए योगदान देने में नहीं, बल्कि रोक लगाने में सहूलियत नजर आती है। ऐसी सरकार का क्या फायदा।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा