उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- बंटवारे में नहीं एकजुटता में विश्वास करता हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य के बंटवारे की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि वह बंटवारे में नहीं एकजुटता में भरोसा रखते हैं। ज्ञात हो कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती जब उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब वर्ष 2011 में राज्य के चार हिस्सों में बंटवारे संबंधी प्रस्ताव विधानसभा से पारित हुआ था। इस प्रस्ताव के मुताबिक उत्तर प्रदेश को बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध प्रदेश और पश्चिम प्रदेश में विभाजित करने की बात कही गई थी। आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता को अपने इतिहास पर गर्व है और देश में इस राज्य का अपना महत्व है। हम एकजुटता में विश्वास करते हैं ना कि बंटवारे में।’’

इसे भी पढ़ें: ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए किसी को नहीं कर रहे मजबूर: योगी

ये दोनों एक्सप्रेस-वे इन क्षेत्रों के विकास का आधार बनेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल महौल बनाया है और अब इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के समावेशी विकास के लिए राज्य सरकार ने एक जिला-एक उत्पाद योजना आरंभ की है जो गरीबों और पिछड़ों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रहा है।

प्रमुख खबरें

Priyanka-Deepika के बाद Disha Patani की Hollywood में एंट्री, इस Supernatural Thriller से करेंगी डेब्यू

जनाजे के बाद बेकाबू हुआ ईरान, कुवैत-UAE-बहरीन चुन-चुनकर US बेस को दहलाया

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी