Uttar Pradesh: महिलाओं के लिए अपशब्द कहने पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2023

नोएडा। आजाद अधिकार सेना नामक संगठन की राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। ठाकुर ने आरोप लगाए हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिलाओं के लिए अपशब्द कहे, जिसकी वजह से भारत की महिलाएं अपने आप को लज्जित और अपमानित महसूस कर रही हैं। ठाकुर ने दावा किया कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद से सोशल मीडिया पर मीम बनाकर महिलाओं के लिए तमाम प्रकार की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान कहा कि जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है उनके बारे में हम समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है।’’

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े