उत्तर प्रदेश 319 लाख टन प्रति वर्ष उत्पादन के साथ देश का शीर्ष दूध उत्पादक राज्य: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य 319 लाख टन वार्षिक दूध उत्पादन के साथ देश के डेयरी उत्पादन में 16 प्रतिशत का योगदान देता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का शीर्ष दूध उत्पादक राज्य है। आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय डेयर संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 के उद्घाटन सत्र में अपने भाषण के दौरान ये आंकड़े साझा किए। शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह सम्मेलन इससे पहले भारत में 1974 में आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस सुनने के लायक, हिंदू पक्ष के हक में वाराणसी जिला कोर्ट का फैसला

उन्होंने कहा कि पशुपालन में लगे ज्यादातर लोग इसे पारंपरिक व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवसाय को प्रौद्योगिकी और आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़कर पशुपालकों की आय को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, इन पशुपालकों और किसानों के कारण उत्तर प्रदेश और भारत शीर्ष दूध उत्पादक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज संगठित क्षेत्र में 110 डेयरी काम कर रही हैं और इसमें सहकारी क्षेत्र की डेयरी भी शामिल हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 8,600 दुग्ध समितियां भी हैं, जिनके जरिए दूध उत्पादन में लगे चार लाख से अधिक सदस्य सक्रिय हैं।

प्रमुख खबरें

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? क्या Taxpayers, PF, ESIC वाले इसके पात्र होंगे?

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा