उत्तर प्रदेश : 15 मार्च से लापता महिला का शव मिला, पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2023

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कोडली गांव में 15 मार्च से लापता एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव जमीन में दफनाए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर महिला का शव बरामद किया। नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त सरिता के रूप में की गई है, जो 15 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: JP Nadda का राहुल पर निशाना, बोले- वह अहंकार में चूर, OBC समाज और देश उनको कभी माफ नहीं करेगा

सिंह के मुताबिक, सरिता के भाई ने अपनी बहन के पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी