उत्तर प्रदेश: ससुराल में डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025

बरेली जिले के भोजीपुरा थाना इलाके में अपनी ससुराल में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने डॉक्टर की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टर के चचेरे भाई नरेंद्र कुमार ने बताया कि 21 मार्च को आशीष कुमार की पत्नी सरस्वती ने फोन करके बताया कि उनके बेटे की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें तुरंत बरेली आना होगा। आशीष बिना देर किए बरेली पहुंचे। इसके बाद अचानक परिवार को उनकी मौत की सूचना दी गयी।

डॉक्टर आशीष के परिजनों ने बताया कि सोमवार को आशीष के ससुराल पक्ष से उनके परिवार को फोन आया कि वह अस्पताल के बेड से गिरकर बेहोश हो गए। जब परिजन निजी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आशीष के शरीर पर कई चोटों के निशान थे।

डॉक्टर के परिजनों का आरोप है कि उनकी पत्नी सरस्वती, साला टीटू और ससुर प्रेमचंद ने पहले आशीष के साथ मारपीट की और फिर उनकी हत्या कर दी। आशीष की शादी छह साल पहले सरस्वती से हुई थी।

थाना भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीन सोलंकी ने बताया कि डॉक्टर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी।

प्रमुख खबरें

CBI की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकारी, Nippon Denro को मिली राहत

England Tour पर गई Pakistan U19 Team से जुड़ी बड़ी चूक, Hotel के बाहर हुआ प्रोटेस्ट

1984 सिख विरोधी दंगों के दोषियों को BJP कभी माफ नहीं करेगी: Nitin Nabin

US Open में Zverev का शानदार प्रदर्शन, Karen Khachanov से होगी खिताबी भिड़ंत