Uttar Pradesh: नशे की हालत में छात्रों के सामने अश्लील हरकतें करता था प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

उत्तर प्रदेश के बहराइच के विशेश्वरगंज इलाके में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कथित तौर पर नशे की हालत में छात्रों के सामने अश्लील हरकतें पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। घटना का एक कथित वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया जिसमें प्रधानाध्यापक, जिनकी पहचान दुर्गा प्रसाद जयसवाल के रूप में हुई है, कथित तौर पर अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में तीन मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.89 क्विंटल गांजा बरामद

विभाग ने क्या कहा

मामला सामने आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जांच के आदेश दिए जिसके बाद हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया। बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने कहा, "हमें दुर्गा प्रसाद जायसवाल के खिलाफ शिकायत मिली... खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें 24 जुलाई को निलंबित कर दिया गया।" बीएसए ने कहा, "विभागीय जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ी तो प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।" एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसकी कोई संभावना प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही बनेगी. उन्होंने कहा कि विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Gaya Ji में Pind Daan का पूरा बजट: Train टिकट, होटल स्टे और पूजा फीस की डिटेल

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति

Asian Games Badminton: पीवी सिंधू और Unnati Hooda क्वार्टर फाइनल में हारीं, पदक की उम्मीदें खत्म

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?