उत्तर प्रदेश : एक साल की सौतेली बेटी से बलात्कार के मामले में पिता को आजीवन कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2025

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को अपनी एक साल की सौतेली बेटी से बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना की शिकायत 20 जुलाई, 2025 को बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने 18 जुलाई को उसकी बेटी का तब यौन उत्पीड़न किया, जब वह धान की रोपाई करने घर से बाहर गई थी।

सिंह ने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का उल्लेख किया, जिसके परिणामस्वरूप 12 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने 15 सितंबर को दैनिक कार्यवाही शुरू की। त्वरित सुनवाई के दौरान पांच गवाह पेश किए गए।

साक्ष्यों की समीक्षा और अभियोजन पक्ष तथा बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने औपचारिक आरोप पत्र दाखिल होने के मात्र दो सप्ताह बाद, 26 सितंबर को दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms का IPO अक्टूबर अंत तक आने के आसार, 12 लाख करोड़ रुपये मूल्यांकन संभव

चेन्नई Airport पर बैंकॉक से आए यात्री से 5.26 करोड़ रुपये का Ganja जब्त

Mika Singh ने Diljit Dosanjh पर उठाए सवाल, बोले Border 2 का प्रमोशन क्यों नहीं किया

20 साल पहले क्या हुआ था? CEC Gyanesh Kumar से जुड़े मामले के पुराने रिकॉर्ड फिर तलब