उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में पति समेत पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2025

बलिया की एक अदालत ने दहेज के लिए एक महिला की हत्या के करीब ढाई साल पुराने मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद शुक्रवार को महिला के पति गणेश कुमार गुप्ता, सास मंदोदरी देवी, ननद चंपा देवी तथा रेखा देवी और ननदोई अमर नाथ गुप्ता को दोषी ठहराया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में 24 दिसंबर 2022 को दहेज के लिए सीता देवी की जलाकर हत्या कर दी गई। इसके अनुसार महिला के पिता बिहार के बक्सर जिले के निवासी लाल जी कानू की तहरीर पर गणेश, मंदोदरी, चंपा देवी, रेखा देवी तथा अमर नाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने पांचों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा आठ-आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

India-China Relation | किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं, चीन के झूठे प्रचार का पर्दाफाश, भारत ने बताई सीजफायर की सच्चाई

Abhinav Bindra की अध्यक्षता वाले कार्यबल ने खेल प्रशासन की कमियां बताई, Mansukh Mandaviya ने कहा सुधार करेंगे

सनातन संस्कृति, भारत एवं संघ के विरुद्ध गढ़े जा रहे हैं झूठे विमर्श

Harmanpreet Kaur के अर्धशतक से भारत जीता, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सूपड़ा साफ किया