Uttar Pradesh की कानून-व्यवस्था का मॉडल दूसरे राज्यों के लिये उदाहरण : Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश के कानून-व्यवस्था के मॉडल को दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण के तौर पर पेश किये जाने का दावा करते हुए रविवार को कहा कि सुरक्षा की भावना ने निवेश और मूलभूत ढांचे के विकास को बढ़ावा दिया है।

आदित्यनाथ ने इस बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रेरित ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ को दिया और कहा कि सम्मेलन के दौरान तैयार की गयी रूपरेखा एक महत्वपूर्ण नीति दस्तावेज होगी। उन्होंने एक्सप्रेसवे, हवाई कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क का हवाला देते हुए कहा कि अगर सुरक्षा नहीं होती तो मूलभूत ढांचा इतनी तेजी से विकसित नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों की सोच बदली है। उन्होंने कहा, ‘‘आज लोग मानते हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है। निवेश इसलिए हो रहा है क्योंकि सुरक्षा है और कानून का राज है।’’

आदित्यनाथ ने संवाद-आधारित, जन-केंद्रित पुलिसिंग पर भी जोर दिया और कहा, ‘‘खुफिया जानकारी हमारा सबसे बड़ा हथियार है।’’ उन्होंने कहा कि कानून का राज उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है, जिसने सार्वजनिक असुरक्षा को दूर किया है, विश्वास बनाया है और लोकतंत्र को मजबूत किया है, जिससे राज्य निवेश के लिए एक स्वप्निल गंतव्य बन गया है।

प्रमुख खबरें

मराठी अस्मिताबोध की नई अभिव्यक्ति

केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने अरुणाचल प्रदेश की वायरल बच्ची Tinkle से वीडियो कॉल पर की बात

PMJDY में 59 करोड़ खाते खुले, कुल 3.17 लाख करोड़ रुपये जमा; 56% महिलाएं शामिल

GAIL India पाइपलाइन नेटवर्क 20 हजार किमी करेगी, पेट्रोकेमिकल व खाद संयंत्रों में भारी निवेश