Uttar Pradesh: पीलीभीत में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तेंदुए के एक शावक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि शावक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और राहगीरों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शावक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस राजमार्ग के आसपास स्थित दुकानों, पेट्रोल पंपों और ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप