Uttar Pradesh: गोंडा में दहेज हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

गोंडा । जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में मृतका के पति को दोषी करार दिया है जबकि आरोपी सास व ससुर को साक्ष्य के अभाव में आरोप मुक्त कर दिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अमित कुमार पाठक ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (तृतीय) राजेश कुमार की अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों पर गौर करने तथा अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद शनिवार को पति कुलदीप को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई तथा उसपर 15 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड की अदायगी न करने पर दोषी को पांच माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

इसे भी पढ़ें: Himachal में आत्महत्या के मामलों में 14 फीसदी की कमी आई

शिकायत में कहा गया था कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी का पति कुलदीप, सास, ससुर तथा राम रंग उसे प्रताड़ित करते थे और बाद में मारपीट कर व गला दबाकर नीतू की हत्या कर दी। स्थानीय पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर, सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया। अदालत ने सुनवाई पूरी करने के बाद पति को सजा सुनाई और सास-ससुर को आरोप मुक्त कर दिया।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल