Uttar Pradesh एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए सही राह पर: Yogi Adityanath

By Prabhasakshi News Desk | Jun 10, 2024

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए सही राह पर है और इसकी रफ्तार दोगुना करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए प्रत्येक विभाग का लक्ष्य पहले से ही निर्धारित है और नियोजन विभाग द्वारा विभागीय मंत्री के साथ मासिक रूप से प्रगति की समीक्षा की जानी चाहिए।’’ सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए जारी प्रयासों और परिणामों की समीक्षा की। नियोजन विभाग द्वारा आयोजित बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सात वर्षों के योजनाबद्ध प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2021-22 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 16.45 लाख करोड़ था जो 2023-24 में बढ़कर 25.48 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय आय में 9.2 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।’’ उन्होंने बयान में कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का इंजन बन रहा है। डिजिटल तकनीक पर जोर देते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र में सुधार के लिए डिजिटल तकनीक को शामिल किया गया है। डिजिटल फसल सर्वेक्षण जैसे प्रयास किए गए हैं। इसे सभी 75 जिलों में प्रभावी ढंग से लागू किया जाना है। अनाज, फल और सब्जियों के उत्पादन की वृद्धि दर को दोगुना करने के लिए ठोस प्रयासों की जरूरत है।’’ 

योगी ने यह भी कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, काशी, प्रयागराज, नैमिषारण्य इसके महत्वपूर्ण केंद्र हैं। अगले साल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के आयोजन की चर्चा करते हुए योगी ने कहा, ‘‘महाकुंभ में करोड़ों लोग पहुंचेंगे। इसका पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। इस पर अध्‍ययन होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ हमें विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ठोस कार्य योजना बनानी होगी।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन