Uttar Pradesh: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत, 12 झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

जौनपुर। जिले के थाना खेतासराय क्षेत्र स्थित ग्राम पोराई कलां में शनिवार शाम तालाब की खुदाई कर रहे मजदूरों पर हल्की बारिश के दौरान आकशीय बिजली गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि झुलसे मजदूरों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया जहां से चार लोगों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर पाकर मौके पर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव भी पहुँचे। उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के पोराई कलां गांव में अमृत सरोवर की खोदाई का काम चल रहा है जहां शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में