Uttar Pradesh: बम की सूचना पर विमान को आपात स्थिति में उतारा गया, निरीक्षण में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो विमानन कंपनी की एक उड़ान में बम होने की सूचना मिलने के बाद विमान को रविवार सुबह लखनऊ हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विमान का सघन निरीक्षण किया गया और इस दौरान कोई भी विस्फोटक या अन्य संदिग्ध चीज नहीं मिली, जिसके बाद सभी यात्री विमान में फिर से सवार हुए और अनिवार्य सुरक्षा जांच व निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान शाम चार बजकर 40 मिनट पर अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गया।

लखनऊ पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान एक टीशू पेपर पर हाथ से लिखा एक नोट मिला, जिस पर ‘प्लेन में बम’ है, लिखा था। पुलिस ने बताया कि विमान में आठ शिशुओं सहित 222 यात्री, दो पायलट और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते, सुरक्षा एजेंसियां और हवाई अड्डा अधिकारी विमान की गहन सुरक्षा जांच की। इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा गया, “18 जनवरी 2026 को दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 6650 में सुरक्षा संबंधी खतरा महसूस किया गया, जिसकी वजह से विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग करायी गयी।

प्रमुख खबरें

Iran Peace Proposal | पश्चिम एशिया संकट पर ईरान का नया शांति प्रस्ताव, पाकिस्तान बना मध्यस्थ, ट्रंप बोले-मैं संतुष्ट नहीं हूँ

तरबूज खूनी नहीं! एक ही परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत, जांच में बिरयानी और तरबूज सुरक्षित, अब ज़हर पर गहराया शक

West Bengal Elections Re-polling | दक्षिण 24 परगना के 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार