Uttar Pradesh: थाना प्रभारी ने स्वयं को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

जालौन जिले के थाना कुठौंद के प्रभारी निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर स्वयं को गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया शुक्रवार की रात्रि लगभग लगभग 9:30 बजे कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्ष अरुण कुमार राय ने थाना परिसर के अपने आवास पर सरकारी रिवाल्वर से कथित रूप से स्वयं को गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर थाने के अन्य सिपाही और कर्मचारी प्रभारी निरीक्षक के आवास पर पहुंचे और पाया कि निरीक्षक अरुण कुमार राय खून से लथपथ पड़े हैं। तत्काल उनको स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज के दौरान रात लगभग 11:30 बजे प्रभारी निरीक्षक की मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार राय मूल रूप से संत कबीर नगर जनपद के निवासी थे। उनकी मृत्यु की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। वह 2023 में निरीक्षक के पद के लिए प्रोन्नत किये गये थे। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US के साथ व्यापार समझौते पर बोले Piyush Goyal, Rahul Gandhi फैला रहे झूठ, भारत को मिलेगा पूरा फायदा

IND vs NAM Live Cricket Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बड़े बदलाव

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- वह Media के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते

Sansad Diary: बजट पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का जवाब, लोकसभा से Industrial Relations Bill पास