Uttar Pradesh: सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रियंका ने जताया आभार, बोलीं- आप प्रताड़ित हुए लेकिन झुके नहीं, रुके नहीं

By अंकित सिंह | Jun 06, 2024

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़े और लोकतंत्र के प्रहरी बने। इसको लेकर उन्होंने एक्स पोस्ट किया है। प्रियंका ने लिखा कि यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुक़दमे लगाये गये, जेल में डाला गया, बार-बार नज़रबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि जमीन पर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज उठाई। तमाम धमकियों व दमन के बावजूद वे एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ-बूथ पर खड़े रहे। आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता व मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया है। आप सभी को दिल से धन्यवाद। जय जनता। जय संविधान।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।