उप्र: बिजली के खंभे की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

मुजफ्फरनगर जिले में नयी मंडी क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में बिजली आपूर्ति लाइन की मरम्मत के दौरान विभाग की कथित लापरवाही के कारण खंभा गिरने से स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

साब के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच, घटना से नाराज लोगों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन किया। बाद में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से पांच लाख रुपये और ठेकेदार की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की घोषणा के बाद धरना देर रात समाप्त कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट