उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार SUV कार कॉलेज की दीवार से टकराई, दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | Jul 05, 2025

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार को बारातियों को ले जा रही बोलेरो एसयूवी के एक कॉलेज की दीवार से टकराने से 24 वर्षीय दूल्हे समेत एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे जेवनई गांव में हुई। बताया जा रहा है कि बोलेरो तेज गति से जा रही थी, तभी जनता इंटर कॉलेज के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। वाहन बाउंड्री वॉल से टकराया और फिर पलट गया।

इसे भी पढ़ें: Gopal Khemka Murder case: नीतीश बोले, दोषी को भी बख्शा नहीं जाएगा, तेजस्वी का सवाल- क्या अब भी ये जंगलराज नहीं?

 

पुलिस ने बताया कि देवा (24) और हिमांशी (दो) का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, देवा की हालत गंभीर है जबकि हिमांशी खतरे से बाहर है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) अनुकृति शर्मा ने शुक्रवार को बताया था, “संभल जिले के जुनावई में एक एसयूवी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। वाहन में दूल्हा समेत बाराती सवार थे।

सूचना मिलने पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।” उन्होंने बताया कि पांच लोगों को मृत अवस्था में जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी। पुलिस के मुताबिक, कार में 10 लोग सवार थे और वे हरगोविंदपुर गांव से बदायूं जिले के सिरतौल जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Spotify पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर बनें Arijit Singh, Taylor Swift और Ed Sheeran को छोड़ा पीछे

इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार रात को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल जिले में सड़क दुर्घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रमुख खबरें

चीन के एक दांव से Oil Market में मचेगी खलबली? Import बढ़ने से Supply पर बड़ा खतरा

Parliamentary Committee की सिफारिश: संकट टालने के लिए SEBI को मिलें और अधिकार, आएगा नया Market Code

हमने IVF भी ट्राई किया पर... बच्चे न होने पर एक्ट्रेस Monalisa के पति Vikrant का छलका दर्द

MEA का बड़ा बयान: Settebello Attack में 3 भारतीय नाविकों की मौत, शव लाने की कोशिशें तेज