उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने हनुमान को बताया खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2018

लखनऊ। भगवान हनुमान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । अब पूर्व क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने हनुमान को खिलाड़ी बताया है। चेतन चौहान ने रविवार को अमरोहा में कहा, 'हनुमान देवता हैं, भगवान हैं और मैं उन्हें भगवान ही मानता हूं – मैं खिलाड़ी हूं और सभी खिलाड़ी शक्ति की आराधाना करते हैं– हनुमानजी शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक हैं– वह पहलवानी भी करते थे और खिलाड़ी थे– सभी पहलवान उनकी आराधना करते हैं।'

यह भी पढ़ें: रथयात्रा को लेकर बंगाल में बवाल जारी, सुप्रीम कोर्ट पहुंची भाजपा

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी हनुमान को कथित तौर पर जाट बता चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हनुमान को कथित तौर पर वनवासी, वंचित और दलित कह चुके हैं । उन्होंने कहा कि बजरंग बली ने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक सभी भारतीय समुदायों को जोड़ने के लिए काम किया।

प्रमुख खबरें

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

बदरीनाथ धाम में लाउड म्यूजिक वाले कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ